[ad_1]

auraiya crime
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
औरैया जिले के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में फूटाकुआं के पास एक क्लीनिक पर युवक पर चाकुओं से किए गए हमले के मामले में पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं देर शाम पुलिस ने मुख्य आरोपी कबीरम को गिरफ्तार कर चाकू बरामद कर ली है।
घायल की पत्नी ने कोतवाली में कबीरम, सुंदरम, विनय व अरविंद निवासी शाहपुर तुमरिया के खिलाफ पति पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि गांव में लगातार चोरियां हो रही थी। इसको लेकर गांव के कुछ लोगों के साथ पति भी एक जुलाई को घर के बाहर संदिग्ध लोगों पर नजर बनाए हुए थे।
इसी बीच कबीरम संदिग्ध हालात में घूमता दिखा, तो पुलिस को सूचना देकर उसे पकड़वा दिया था। इसके बाद से कबीरम व उसके परिवार के लोग रंजिश मान रहे थे। लगातार परिवार व उसके पति को धमकियां दी जा रही थी। बुधवार सुबह 11 बजे क्लीनिक पहुंच कर पति पर चाकुओं से हमलाकर मरणासन्न कर दिया।
[ad_2]
Source link