अलविदा 2023: मुरादाबाद मंडल निकाय चुनाव में भाजपा का रहा दबदबा, पहली बार जीत कर आप ने चौंकाया, सपा लड़खड़ाई

[ad_1]

BJP dominated Moradabad divisional body elections, AAP surprised winning for first time

चुनाव जीतने के बाद खुशी मनाते भाजपा कार्यकर्ता (FILE)
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मुरादाबाद नगर निकाय चुनाव में इस बार भाजपा का दबदबा देखने को मिला। मंडल के 57 निकायों में से 17 पर भाजपा प्रत्याशियों को जीत मिली थी। सपा ने 11 सीटें हासिल की। वहीं आम आदमी पार्टी ने मंडल के पांच निकायों में जीत का परचम लहराकर सभी चौंका दिया। जबकि बसपा तीन और कांग्रेस को दो सीटों पर ही जीत मिली।

मुरादाबाद मंडल के पांच जिलों में नगर निकाय की कुल 57 सीटें हैं। इसमें एक नगर निगम है। बाकी नगर पालिका और नगर पंचायतें हैं। इस साल मई में चुनाव हुए थे। सभी प्रमुख दलों ने नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष पदों पर अपने-अपने उम्मीदवार उतारे थे। इसके अलावा पार्षद और सभासद पदों पर भी प्रत्याशियों को उतराया गया।

13 मई को हुई मतगणना के बाद परिणाम जारी हुए तो मंडल में सबसे ज्यादा 17 निकायों में भाजपा उम्मीदवारों को जीत मिली। इसमें मुरादाबाद नगर निगम भी शामिल रहा। मंडल में सपा दूसरे नंबर पर रही। सपा को 11 निकायों में जीत हासिल हुई। अगर निर्दलीय उम्मीदवारों को छोड़ दिया जाए तो आम आदमी पार्टी तीसरे स्थान पर रही।

मंडल में आप ने पांच निकायों में जीत दर्ज की। इसमें रामपुर नगर पालिका भी शामिल है। इसके अलावा बसपा को तीन, रालोद को चार और कांग्रेस और एआईएमआईएम को दो-दो सीटें मिलीं।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *