अश्विनी चौबे बोले: अयोध्या की तरह ज्ञानवापी में बनेगा भव्य मंदिर, विपक्षी एकता और नीतीश कुमार पर करारा हमला

[ad_1]

Ashwini Choubey grand temple will built in Gyanvapi like Ayodhya attack on opposition unity

काशी विश्वनाथ मंदिर में केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


वाराणसी में आयोजित विश्व के सबसे बड़े इंटरनेशनल टेंपल्स कन्वेशन और एक्सपो में शामिल होने आए केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने मीडिया से बातचीत में बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी परिसर में एएसआई सर्वे तो महज एक शुरुआत है। मुझे भरोसा है कि अयोध्या की तरह ज्ञानवापी में भी महादेव का भव्य मंदिर बनेगा।

मणिपुर की घटना की निंदा करते हुए कहा कि जहां नारी की पूजा नहीं होती वहां नाश होता है।  मणिपुर की घटना के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। एक सवाल के जवाब में अश्विनी चौबे ने कहा कि बिहार में अब सुशासन नहीं दुशासन बाबू का राज है। दुशासन बाबू भ्रष्टाचारियों की गोद में बैठ गए हैं।

विपक्ष गठबंधन के नाम पर कसा तंज

यह पूछने पर कि क्या नीतीश कुमार की पार्टी का भाजपा से गठबंधन हो सकता है? इसपर केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार में बचा क्या है। वो पलटू राम हैं। वो पलट-पलट कर खत्म हो चुके हैं। इस बार ऐसी पलटी मारेंगे कि राजनीति से किनारा कर लेंगे।

ये भी पढ़ें; एएसआई सर्वे का साधु-संतों ने किया स्वागत, बोले- मुस्लिम पक्ष को अपना दावा छोड़ देना चाहिए

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *