उमेश पाल हत्याकांड : अशरफ की पत्नी जैनब का घर पुलिस ने किया कुर्क, हटवा में मुनादी कराकर की गई कार्रवाई

[ad_1]

Umesh Pal murder case: Police attached the house of Ashraf's wife Zainab

अशरफ की पत्नी जैनब के घर को पुलिस ने किया कुर्क।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी माफिया अशरफ की पत्नी जैनब के घर की रविवार को कुर्की की गई। बड़ी संख्या में फोर्स के साथ धूमनगंज के हटवा पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने जैनब के घर की कुर्की की। उमेश पाल हत्याकांड के बाद से अशरफ की पत्नी फरार है। हाल ही में जैनब सहित उसके घर वालों पर वक्फ की प्रॉपर्टी बेचने को लेकर मुकदमा  दर्ज किया गया है।

शनिवार को गुड्डू मुस्लिम और साबिर के घर की हुई थी कुर्की

उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी बमबाज गुड्डू उर्फ गुड्डू मुस्लिम और शूटर साबिर के घर की कुर्की पुलिस ने शनिवार को किया था। गुड्डू मुस्लिम के चकिया स्थित चकनिरातुल और धूमनगंज के मरियाडीह स्थित साबिर के घर की कुर्की की गई थी। यह कार्रवाई अदालत के आदेश पर की गई। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *