UP: पिता की गोद में तड़पता रहा बालक, डॉक्टरों ने नहीं लगाया रैबीज का इंजेक्शन, जानें क्या है मामला

[ad_1]

The child kept writhing in pain in his fathers lap in Etawah, doctors did not give him rabies injection

पिता की गोद में बेटा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


इटावा जिले के सैफई में गोद में लिए बालक को बैठे एक युवक का रोते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। यह सैफई मेडिकल कॉलेज परिसर का बताया जा रहा है। वीडियो के साथ वायरल संदेश में दावा किया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति अपने बेटे को रैबीज का इंजेक्शन लगवाने आया था, लेकिन उसे डॉक्टरों और स्टॉफ ने टरका दिया।

हालांकि वायरल वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो इटावा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के विचारपुरा निवासी कृपाल सिंह और उनके बेटे का बताया जा रहा है। दावा है कि उनके आठ साल के बेटे नैतिक को 20 दिन पहले कुत्ते ने काट लिया था।

बेटे के मुंह से झाग आ रहा था।  उसको इलाज के लिए उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में लाया गया, जहां ओपीडी की पुरानी इमारत पांच नंबर फ्लोर पर डॉक्टर ने इलाज करने से मना कर टरका दिया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *