[ad_1]

काशी ने अपने सांसद को दिए ये तोहफे
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीएम नरेंद्र मोदी गंजारी में सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ खुली जिप्सी में सवार होकर जनसभा स्थल का कोना-कोना घूमे। हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। जिस जिप्सी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सवार हुए, वह वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट की थी। एसआई (परिवहन) अरुण कुमार सिंह ने बताया कि जिस जिप्सी से प्रधानमंत्री आमजन के बीच गए थे, उसमें तीन तरफ से छह-छह एमएम की बुलेटप्रूफ लोहे की चादर लगाई गई थी। जिप्सी के पीछे और दोनों तरफ लोहे के तीन पायदान लगाए गए थे। प्रधानमंत्री के लिए जिप्सी को तैयार करने और सजाने में एक दिन का समय लगा। गंजारी तक जिप्सी को पुलिस विभाग के चालक बृजेश मिश्रा ले गए थे। उसके बाद जनसभा स्थल पर उसे एसपीजी ने अपने कब्जे में ले लिया था। सामान्य तौर पर इस जिप्सी का इस्तेमाल पुलिस लाइन में परेड की सलामी लेने के लिए किया जाता है।
तोहफे में नंदी, मां दुर्गा, सचिन की जर्सी और क्रिकेट बैट
- योगी आदित्यनाथ ने गंजारी में पीएम को महादेव की सवारी नंदी की प्रतिमा और जीआई प्रोडक्ट पंचमुखी गणेश की काष्ठ प्रतिमा भेंट की।
- रुद्राक्ष सभागार में सीएम योगी ने उन्हें अटल आवासीय विद्यालय का मॉडल उपहार में दिया।
- सचिन तेंदुलकर ने भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी भेंट की। एक नंबर की जर्सी पर नमो लिखा है।
- बीसीसीआई के अध्यक्ष रोजर बिन्नी, सचिव जय शाह और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने क्रिकेट बैट दिया।
- संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में पीएम स्वनिधि की महिलाओं ने हाथों से तैयार माला, शहरी आजिविका मिशन की महिलाओं ने गुलाबी मीनाकारी से तैयार पुष्पगुच्छ, पीएम आवास योजना की महिलाओं ने घर में शांति के प्रतीक तुलसी के पौधे, आयुष्मान योजना की महिलाओं ने अंगवस्त्रम और उचित दर की महिला विक्रेताओं ने धातु की प्रतिमा उपहार में दी।
- इसके अलावा गंजारी में क्रिकेटर्स को वाराणसी के जीआई उत्पाद गुलाबी मीनाकारी से तैयार मोर भेंट किया गया।
[ad_2]
Source link