[ad_1]

जू सफारी के लिए राजगीर पहुंचे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कई मंदिरों में पूजा अर्चना के बाद अब राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सीएम नीतीश कुमार का सबसे पसंदीदा जगह राजगीग पहुंचे। राजद सुप्रीमो सबसे पहले जू सफारी पहुंचे। जू सफारी के निदेशक हेमंत पाटिल ने बुके देकर लालू प्रसाद का स्वागत किया। इसके बाद जू सफारी के अंदर राजद सुप्रीमो ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। काफी दिन बाद राजद सुप्रीमो व्हील चेयर पर नजर आए। इस पर बैठकर ही आर्ट गैलरी का भ्रमण किया। फिलहाल वह प्रदूषण मुक्त वाहन से जू सफारी का आनंद ले रहे हैं। निदेशक ने इसके बाद राजद सुप्रीमो को आर्ट गैलरी में जीवन चक्र के रूप में स्थापित मूर्तियों के बारे में जानकारी दी।
सुंदरी ने रोकी लालू प्रसाद की गाड़ी
लालू प्रसाद यादव प्रदूषण मुक्त वाहन पर सवार होकर जू सफारी के अंदर हिरण सफारी और भालू सफारी का भ्रमण किया। जहां सुंदरी नामक भालू ने लालू प्रसाद की गाड़ी रोक दी। इसके बाद थोड़ी देर रूक कर लालू प्रसाद यादव ने सुंदरी का दीदार किया, इसके बाद बाड़े के अंदर बंद भोला नामक भालू से मिलने सुंदरी चली गई। हालांकि, पूरा सफारी भ्रमण किए बिना ही लालू यादव वापस फॉरेस्ट विभाग के सर्किट हाउस पहुंच गए। यहां उन्होंने अल्पहार लिया। इसके बाद विभाग के अधिकारियों से बातचीत की।
[ad_2]
Source link