[ad_1]

Varanasi route diversion
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महाशिवरात्रि और पंचक्रोशी यात्रा के लिए शहर में लाखों शिव भक्तों का हुजूम उमड़ेगा। इसके मद्देनजर सात मार्च की रात से नौ मार्च की सुबह तक शहर में रूट डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। एडीसीपी ट्रैफिक राजेश कुमार पांडेय ने आमजन से अपील की है कि रूट डायवर्जन प्लान का पालन कर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग करें।
पंचक्रोशी यात्रा के लिए सात से नौ मार्च तक रूट डायवर्जन
- सात मार्च की रात 10 बजे से नौ मार्च की सुबह 10 बजे तक रूट डायवर्जन प्लान लागू रहेगा।
- सूजाबाद पुलिस चौकी से वाहनों को राजघाट की तरफ आने दिया जाएगा। यातायात का दबाव बढ़ने पर वाहनों को रामनगर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
- गोलगड्डा तिराहा से भदऊं चुंगी तिराहे की तरफ वाहन नहीं जाने दिए जाएंगे।
- लकड़मंडी तिराहा से भदऊं चुंगी तिराहे की तरफ वाहन नहीं जाने दिए जाएंगे।
- काली माता मंदिर चौराहा से पांडेयपुर चौराहे की तरफ वाहन नहीं जाने दिए जाएंगे।
- लालपुर पांडेयपुर पुलिस चौकी से पांडेयपुर चौराहे की तरफ वाहन नहीं जाने दिए जाएंगे।
- पुलिस लाइन चौराहा से अर्दली बाजार की तरफ भी वाहन नहीं जाने दिए जाएंगे।
- भोजूबीर तिराहा से अर्दली बाजार की तरफ भी वाहन नहीं जाने दिए जाएंगे।
[ad_2]
Source link