गांधी-जेपी की विरासत पर चला बुलडोजर: 10 घंटे में सर्व सेवा संघ के 20 भवन जमींदोज, अभी जारी रहेगी कार्रवाई

[ad_1]

Bulldozer on legacy of Gandhi Jp 20 buildings of Sarva Seva Sangh varanasi razed in 10 hours

सर्व सेवा संघ भवन जमींदोज
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


महात्मा गांधी-विनोबा भावे और जेपी के विचारों की विरासत कहे जाने वाले वाराणसी के राजघाट स्थित सर्व सेवा संघ के 20 भवन शनिवार को बुलडोजर से ढहा दिए गए। संघ से जुड़े लोगों ने प्रशासन की कार्रवाई पर हंगामा करते हुए विरोध किया, लेकिन उनकी एक नहीं सुनी गई। विरोध कर रहे 10 लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया गया।

राजघाट इलाके में सर्व सेवा संघ का परिसर है। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम की कोर्ट ने हाल ही में संघ की जमीन पर उत्तर रेलवे का मालिकाना हक बताया था। इसके बाद 27 जून को सर्व सेवा संघ को जमीन खाली करने का नोटिस जारी किया गया। सर्व सेवा संघ से जुड़े लोग सुप्रीम कोर्ट तक गए, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली।

22 जुलाई को खाली कराया गया था सर्व सेवा संघ भवन और परिसर

बीते 22 जुलाई को सर्व सेवा संघ के भवनों को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में खाली कराया गया। शनिवार सुबह सात बजे जिला प्रशासन और रेलवे के अधिकारी भारी पुलिस बल और आरपीएफ के जवानों के साथ बुलडोजर और ध्वस्तीकरण से संबंधित अन्य मशीनें लेकर सर्व सेवा संघ परिसर पहुंचे। इसके साथ ही परिसर के मुख्य गेट पर सर्व सेवा संघ से जुड़े लोगों ने विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *