[ad_1]
दिल्ली से रायपुर जाने के लिए हवाई अड्डे पर पहुंचा था यात्री
पुलिस ने शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर यात्री के बैग से तमंचा व कारतूस मिला है। यात्री बैग में मिले हथियार को लेकर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। पुलिस ने यात्री के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना 8 अगस्त की है। यात्री दिल्ली से रायपुर जाने के लिए हवाई अड्डे पर पहुंचा था।
एक्सरे मशीन में जांच के दौरान सीआईएसएफ कर्मियों को बैग में पिस्टल जैसी चीज दिखी। कर्मियों ने तुरंत यात्री को हिरासत में ले लिया, उसकी पहचान कमलेश्वर के रूप में हुई। उसे विस्तारा के उड़ान से रायपुर जाना था। तलाशी के दौरान बैग से तमंचा और पांच कारतूस मिले। इसके बाद सीआईएसएफ और एयरलाइंस कर्मियों ने यात्री से पूछताछ की, लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।
[ad_2]
Source link