गुरेज: बर्फ के मैदान पर लगे चौके-छक्के, स्नो क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया कमाल

[ad_1]

jammu kashmir: Gurez players showed amazing performance in snow cricket tournament

Snow Cricket (File)
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


कश्मीर के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के बाद गुरेज घाटी स्नो क्रिकेट से जीवंत हो उठी है। पीटीएल और आसपास के गांवों के क्रिकेट प्रेमियों ने मंगलवार को तुलैल में जमे ट्रैक पर सीजन का पहला स्नो क्रिकेट मैच खेला। स्थानीय निवासी जहीर अहमद ने बताया कि वे गुरेज के मैदानी इलाकों में बर्फबारी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

स्नो क्रिकेट का माहौल पेशेवर क्रिकेटरों के साथ राष्ट्रीय स्टेडियम में खेलने जैसा है। खिलाड़ी शब्बीर अहमद ने कहा कि गुरेज घाटी में स्नो क्रिकेट न केवल स्थानीय क्रिकेटरों के लिए खुशी लाता है, बल्कि घाटी और अन्य हिस्सों से क्रिकेट प्रेमियों व पर्यटकों को भी आकर्षित करता है। अब सैलानियों की संख्या भी बढ़ने लगी है।

उन्होंने यह भी कहा, गुरेज घाटी में 7 से 8 इंच तक बर्फबारी हुई है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में और अधिक बर्फबारी होगी। एक अन्य स्थानीय निवासी मोहम्मद ने कहा, मैंने जनवरी तक गुरेज को बिना बर्फ के कभी नहीं देखा था, पहले हम छह महीने तक दुनिया के बाकी हिस्सों से कटे रहते थे, लेकिन इस साल परंपरा बदल गई और कल तक गुरेज-बांदीपोरा रोड पर एक तरफा यातायात की अनुमति थी।

अमीन ने कहा, विशेष रूप से बांदीपोरा के उपायुक्त ने कल जारी एक आदेश में कहा कि गुरेज को बांदीपोरा से जोड़ने वाले राजदान दर्रे पर भारी बर्फबारी के कारण गुरेज-बांदीपोरा सड़क यातायात के लिए बंद रहेगी। मौसम विभाग ने कश्मीर घाटी के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में और बर्फबारी की भविष्यवाणी की है। अगले 24 घंटों में बांदीपोरा जिले में 2400 मीटर से ऊपर निम्न स्तर के हिमस्खलन की चेतावनी भी जारी की गई है। बीकन के एक अधिकारी ने कहा कि सड़क के दोनों ओर बर्फ हटाने का काम चल रहा है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *