Snowfall: नत्थाटॉप में इस साल की पहली बर्फबारी, बर्फ की फुहारों के बीच जमकर झूमे सैलानी

[ad_1]

Snowfall: First snowfall of this year in Nathatop patnitop udhampur jammu

Nathatop snowfall
– फोटो : रोहित गुप्ता

विस्तार


जम्मू कश्मीर में बुधवार को भी मौसम बदला हुआ है। जम्मू के साथ लगते उधमपुर जिले के पर्यटन स्थल नत्थाटॉप में इस साल की पहली बर्फबारी हुई है। उधमपुर, राजोरी के अन्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है।

स्थानीय लोगों के साथ ही सैलानियों ने बर्फबारी का जमकर आनंद उठाया। पर्यटन व्यावसायियों ने उम्मीद जताई जा रही है कि बर्फबारी के बाद और पर्यटक यहां पहुंचेगे। वहीं बर्फबारी से स्थानीय बागवानों को भी बड़ी राहत मिली है।

भद्रवाह में बर्फबारी से ठंड बढ़ी 

जिला डोडा और उसके आस पास के ऊंचे पहाड़ों पर रविवार रात को हल्की बर्फबारी हुई। जिस से तापमान मे हल्की गिरावट आने से ठंड बड़ गई है। वही मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक मौसम खराब रहने की भविष्यवाणी की है। मौसम मे अचानक बदलाव आने से ऊंचे पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी हुई। जबकि निचले इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई परंतु सुबह बदल छाए रहे। भद्रवाह और उसके आस पास के पहाड़ों पर आखरी बार नवंबर माह मे बारिश और बर्फबारी हुई थी जिस के चलते कुछ पर्यटक स्थलों पर एक से दो फीट तक बर्फबारी हुई थी। अभी तक गुलदंड़ा, छतरग्ला और पादरी मे भारी संख्या मे पर्यटक पहुंच रहे हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *