विक्रमादित्य सिंह: हम आया राम गया राम नहीं, जहां हैं वहीं खुश हैं और वहीं रहेंगे

[ad_1]

Vikramaditya Singh: We have come, not Ram, gone Ram, we are happy where we are and will remain there.

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह
– फोटो : संवाद

विस्तार


वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें



भाजपा में जाने को लेकर चल रही अटकलों को लेकर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपने स्व. पिता वीरभद्र सिंह की बात को दोहराते हुए कहा कि हम आया राम गया राम नहीं हैं, जहां हैं वहीं खुश हैं और वहीं रहेंगे। कहा कि मंडी से सांसद प्रतिभा सिंह को टिकट मिलना तय है क्योंकि वह मौजूदा सांसद हैं। हालांकि इस बात का निर्णय कमेटी द्वारा लिया जाना है और उसी में ही अन्य तीन सीटों के प्रत्याशियों के नामों का ऐलान भी होगा।

वहीं, सांसद प्रतिभा सिंह ने लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर पूछे गए सवाल के जबाव में कहा कि वे चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। जब वे सांसद चुनी गई थी तो उसी वक्त से उन्होंने जनता के बीच जाकर काम करना शुरू कर दिया था। अब यह पार्टी हाईकमान पर ही निर्भर करता है कि किसे चुनावी मैदान में उतारना है।

प्रदेश में हो रही बर्फबारी के कारण बंद हो रही सड़कों को खोलने के बारे में जानकारी देते हुए मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि ऐसे सभी स्थानों पर मशीनरी तैनात कर दी गई है। कैल्शियम क्लोराईड और ब्राईन को मिलाकर एक साल्यूशन बनाया गया है। जिससे बर्फ को जल्द हटाने में सफलता मिलेगी। इसे शिमला और चंबा जिलों सहित कुछ अन्य स्थानों पर इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने लंबे समय के बाद हो रही बारिश और बर्फबारी पर खुशी भी जाहिर की और कहा कि इससे प्रदेश के किसानो-बागवानों के साथ पर्यटन कारोबार को भी लाभ मिलेगा।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *