[ad_1]

100 बेड टीबी अस्पताल
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर नंदानगर में एयरपोर्ट के पास ही 100 बेड का टीबी सह सामान्य अस्पताल है। इसके नाम से मत घबराइए, यहां 20 डॉक्टर हैं, हर मर्ज का इलाज होता है। चार साल से चल रहे इस अस्पताल में इन दिनों चिकित्सा अधीक्षक समेत कुल 20 डॉक्टर हैं। ओपीडी में भीड़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों जैसी है।
सोमवार को दोपहर एक बजे तक यहां केवल 218 मरीज देखे गए थे। इंडोर में केवल डेंगू के ही 11 मरीज भर्ती हैं। ऑक्सीजन व वेंटीलेटर युक्त वार्ड में ताला लगा हुआ है। लोगों का कहना है कि अस्पताल का नाम सुनकर ही तमाम मरीज यहां आने के बजाय जिला अस्पताल या बीआरडी मेडिकल कॉलेज चले जाते हैं, जबकि यहां सभी सुविधाएं मौजूद हैं।
चारु चंद्र दास ट्रस्ट की दान की गई जमीन पर 22 करोड़ की लागत से 100 बेड का टीबी सह सामान्य अस्पताल वर्ष 2019 में बनकर तैयार हुआ था। मुख्यमंत्री ने इसका उद्घाटन किया। लेकिन, टीबी अस्पताल के नाम से चर्चित होने के कारण मरीज यहां आने से कतराते हैं।
इसे भी पढ़ें: तुम आईफोन खरीद लो तो दुनिया में कोई भी खरीद ले…यह कहने पर दोस्त का सिर फोड़ा
[ad_2]
Source link