Madhya Pradesh: सपा ने मध्य प्रदेश में जारी किया घोषणा पत्र, जातीय जनगणना के साथ पीडीए पर खेला दांव

[ad_1]

Samajwadi Party declared the manifesto for Madhya Pradesh assembly election 2023.

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


समाजवादी पार्टी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मंगलवार को घोषणा पत्र जारी कर दिया है। सपा ने सरकार बनने पर जातीय जनगणना कराने सहित पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों को न्याय दिलाने का वादा किया है।

सपा ने पिछड़े वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण देने की बात कही है और कहा कि जनता को आबादी के अनुपात में हिस्सेदारी दी जाएगी।

ये भी पढ़ें – 51 घाटों पर प्रज्ज्वलित होंगे 24 लाख दीये, दीपोत्सव को छठवीं बार गिनीज बुक में दर्ज करने की तैयारी

ये भी पढ़ें – सरकार कुछ खास बनाने वाली है आपकी दिवाली, इस बार कहीं नजर न आए अंधेरा; कुछ ऐसी है तैयारी

सपा ने यूपी की तरह मध्य प्रदेश में भी मेधावी छात्रों को लैपटॉप वितरित करने का वादा किया है और महिलाओं को समाजवादी पेंशन देने का एलान किया है।

सरकारी कर्मचारियों को साधने ने लिए पार्टी ने पुरानी पेंशन के वादे को घोषणापत्र में शामिल किया है। वहीं, किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य देने का वादा किया है।

सपा ने वादा किया है कि प्रदेश में सत्तारूढ़ होने पर जनता में समाजवादी मूल्यों व सिद्धांतों को बढ़ावा देगी और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण प्राथमिक शिक्षा के साथ ही युवाओं को रोजगार मुहैया करवाएगी।

अखिलेश यादव ने जनता से वोट करने की अपील की है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *