[ad_1]

जम्मू में अमित शाह
– फोटो : संजय कुमार
विस्तार
गृह मंत्री अमित शाह ने कश्मीर के लोगों से अपील करते हुए कि वे इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां), पीडीपी को वोट न दें। इनके बजाय किसी भी अन्य पार्टी को वोट दें। शाह ने तीनों पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि इन पार्टियों ने लंबे समय तक प्रदेश के लोगों का शोषण किया। मंगलवार को जम्मू के पलौड़ा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने ये बातें कहीं।
उन्होंने आगे कहा, ‘कुछ लोग अफवाह फैलाते हैं कि भाजपा कश्मीर में लोगों की जमानें छीनना चाहती हैं, लेकिन इसके विपरित भाजपा लोगों का दिल जीतने में विश्वास रखती है। घाटी में भाजपा को कोई जल्दी नहीं है। वह जानती है कि घाटी में ‘कमल’ (पार्टी का चुनाव चिह्न) अपने आप खिलेगा। पीएम मोदी ने न केवल फर्जी मुठभेड़ों पर पूर्ण विराम लगाया है, बल्कि आतंकवाद पर भी मुहर लगाई है।’
[ad_2]
Source link