UPSC Result: पहली बार में नायब तहसीलदार… 2022 में आईआरएस; राजीव अग्रवाल ने अब फिर यूपीएससी में मारी बाजी

[ad_1]

Rajeev Aggarwal achieved success in UPSC examination who resident of Agra

परिवार के साथ राजीव अग्रवाल
– फोटो : संवाद

विस्तार


उत्तर प्रदेश के आगरा के रहने वाले राजीव अग्रवाल ने एक बार फिर यूपीएससी में अपना परचम लहराया है। उन्होंने यूपीएससी 2023 की परीक्षा में 103वीं रैंक हासिल की है। इससे पहले वह 2022 की परीक्षा पास करके आईआरएस बने थे। 2023 में उन्होंने बतौर आईआरएस जॉइन किया। वह अभी अंडर ट्रेनी आईआरएस हैं। 

बताते चतलें कि राजीव अपने सबसे पहले प्रयास में परीक्षा पास करके नायब तहसीलदार बन गए थे। वह 2019 से 2023 तक मैनपुरी में नायब तहसीलदार के पद पर तैनात रहे। इसके बाद उन्होंने अपनी यूपीएससी की तैयारी जारी रखी। 2022 में चौथे प्रयास में उन्होंने सफलता हासिल की। उन्हें आईआरएस मिला। 

वर्तमान में वह बतौर आईआरएस अंडर ट्रेनी हैं। वह नागपुर में प्रशिक्षण ले रहे हैं। अब भी उन्होंने अपनी तैयारी जारी रखी। मंगलवार को 2023 की यूपीएससी परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ। इसमें राजीव ने 103वीं रैंक हासिल की है। इससे उनके घर में खुशी की माहौल है। बताते चलें कि राजीव की पत्नी अदिति सिंह आरबीएस कॉलेज में गणित विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *