जम्मू कश्मीर: तवांग में भारत-चीन सैनिकों की झड़प के बाद आईबी पर अलर्ट, सुरक्षाबल लगातार कर रहे गश्त

[ad_1]

जम्मू आईबी पर गश्त करते सुरक्षाबल

जम्मू आईबी पर गश्त करते सुरक्षाबल
– फोटो : एएनआई

ख़बर सुनें

अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन सैनिकों के बीच झड़प के बाद भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। पूरे इलाके में सुरक्षाबल लगातार गश्त कर रहे हैं। 

इससे पहले मंगलवार को मेंढर में संदिग्ध देखे जाने की अफवाहों के बीच सुरक्षा बलों ने साझा तलाशी अभियान चलाए। सेना, पुलिस और एसओजी के जवानों ने ग्रामीण क्षेत्रों, जंगलों और नालों के निकटवर्ती क्षेत्रों को खंगाला।

मेंढर में तैनात सेना के अधिकारियों को कुछ क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्ति देखे जाने की सूचनाएं मिलीं। इसके उपरांत सेना द्वारा पुलिस एवं एसओजी को साथ लेकर उप जिले के कई क्षेत्रों में एक साथ तलाशी अभियान शुरू किए।

जो दिन भर जारी रहे। सूत्रों के अनुसार नियंत्रण रेखा के उस पार से आतंकियों के घुसपैठ के प्रयास किए जाने और जिले में बर्फबारी के पूर्व आतंकियों के भारतीय क्षेत्र में सुरक्षित घुसपैठ की आशंका को ध्यान में रखते हुए सुरक्षाबल पहले से ही चौकन्ने हैं।

इसके कारण किसी भी क्षेत्र से संदिग्ध देखने जाने की सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों द्वारा तत्काल तलाशी अभियान शुरू कर दिया जाता है। ताकि कहीं कोई आतंकी मौजूद हो तो उसके खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया जा सके।

विस्तार

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *