[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : Social Media
ख़बर सुनें
विस्तार
कारोबारी राकेश अग्रवाल के घर डकैती और कारोबारी नागर सिंह की हत्या करने की साजिश के मामले के पांचों आरोपियों को 19 दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस ने इन्हें ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट जम्मू के समक्ष पेश किया। यहां पुलिस ने आरोपियों की पुलिस रिमांड मांगी। वहीं चार थाना प्रभारियों और डीएसपी की अध्यक्षता वाली टीमें पंजाब में मौजूद हैं, क्योंकि इस मामले में 10 आरोपी शामिल थे।
इनमें से 5 ही गिरफ्तार किए गए हैं। बाकी के पांच भी पंजाब के हैं। इनकी धरपकड़ के लिए पुलिस पंजाब में छापे मार रही है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने इस मामले में कुछ और हथियार एवं नकदी बरामद की है। पुलिस ने शहर के जीवन नगर स्थित नहर से कुछ पिस्टल बरामद की हैं। हालांकि इसकी अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की जा रही है।
बता दें कि पुलिस ने हरप्रीत सिंह निवासी डिग्याना जम्मू, मंजीत सिंह निवासी रलहान दसुआ होशियारपुर, हरजिंदर सिंह निवासी बडयाना जालंधर पंजाब, राजा सिंह उर्फ राजा पनवा दसुआ होशियारपुर और पिंटू सिंह निवासी अबोहर पंजाब को गिरफ्तार किया है। इनमें से पिंटू सिंह को बुधवार जम्मू लाया गया। एसएसपी जम्मू चंदन कोहली का कहना है कि फिलहाल इस मामले में कोई और गिरफ्तार नहीं किया गया है और न ही कुछ बरामद किया गया है। बचे हुए पांच आरोपियों को पकड़ने के लिए कई जगहों पर दबिश दी जा रही है।
दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने जम्मू पुलिस से किया संपर्क
सूत्रों का कहना है कि दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने जम्मू पुलिस से संपर्क कर हरप्रीत सिंह खालसा उर्फ अमित राणा के बारे जानकारी प्राप्त की है। क्योंकि हरप्रीत सिंह के खिलाफ दिल्ली क्राइम ब्रांच के पास मामला दर्ज है। हालांकि अभी तक क्राइम ब्रांच का कोई भी अधिकारी इस मामले की जांच के लिए जम्मू नहीं पहुंचा है। बता दें कि सितंबर 2021 को हरप्रीत सिंह खालसा ने अपने साथियों के साथ मिलकर पूर्व एमएलसी टीएस वजीर की दिल्ली में हत्या की थी।
किराये के कमरे में रह रहे थे बदमाश
बता दें कि अब तक इस मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा है। पांच अभी फरार हैं। सूत्रों का कहना है कि पुलिस की टीमों ने जिन पांच आरोपियों को पकड़ा है, वो पंजाब के हैं। इन सभी पांचों आरोपियों को पुलिस ने पंजाब से पकड़ा, जो अलग-अलग जगहों पर किराये के कमरे में रहते थे। तभी बाकी के बचे हुए पांच बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ रहे।
कारोबारी के परिवार ने साधी चुप्पी
इस मामले में पीड़ित परिवार राकेश अग्रवाल के परिवार ने फिलहाल इस मामले पर चुप्पी साध ली है। राकेश के परिवार का कोई भी सदस्य इस मामले पर कुछ बोलने को तैयार नहीं। यहां तक कि उनके बेटे ने इस मामले पर बात करने से मना कर दिया।
[ad_2]
Source link