जम्मू कश्मीर: पीएम मोदी बोले- रधुनाथ मंदिर से प्रेरित होगा जम्मू तवी रेलवे स्टेशन का पुनर्विकसित भवन

[ad_1]

Jammu Kashmir: PM Modi said Reconstruction of Jammu Tawi railway station to inspired by Raghunath temple

PM Modi
– फोटो : संवाद

विस्तार


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत देश के 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास कार्यों का विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिलान्यास किया। इसमें उत्तर रेलवे के पाँचों मण्डलों फिरोजपुर, अम्बाला, दिल्ली, मुरादाबाद व लखनऊ में कुल 71 रेलवे स्टेशनों को शामिल किया गया है। 

अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि जम्मू तवी रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास रधुनाथ मंदिर से प्रेरित होगा। पुनर्विकास कार्यों की अनुमानित लागत 258 करोड़ रुपये तय की गई है। जम्मू तवी रेलवे स्टेशन पर आइकोनिक स्टेशन बिल्डिंग, एलिवेटेड रोड से सीधा जुड़ाव, नई मल्टी लेवल कार पार्किंग बनाई जाएगी।

इसके साथ ही यहां प्रॉपर सेकंड एंट्री का प्रावधान, यात्रा संबंधी सभी जानकारी के लिए साइनेज और डिजिटल डिस्प्ले विश्व स्तरीय सुविधाओं के साथ प्रस्थान करने के लिए विशाल कॉनकोर्स, वाई-फाई, सीसीटीवी कैमरा फुट ओवर ब्रिज का प्रावधान, लिफ्ट और एस्केलेटर का प्रावधान व अन्य कार्य किये जाएंगे। 

शिलान्यास समारोह में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, रेलवे स्टाफ एवं उनके परिवार के सदस्य व स्कूल के बच्चे मौजूद रहे। इस अवसर पर स्कूलों के छात्र-छात्राओं में विभिन्न प्रतियोगिता कराई गई। विजेता छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम के दौरान अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेल यात्रियों को अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए विकास कार्यों की परिकल्पना की गई है। इससे रेल यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ सुखद रेल यात्रा की अनुभूति मिलेगी। 

इस योजना के अंतर्गत फिरोजपुर मंडल के 24 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जाना है। इसमें लुधियाना, जालंधर कैंट, जम्मू तवी, फिरोजपुर कैंट, मुक्तसर, फाजिल्का, कोटकपूरा, ढांडरी कलां, फिल्लौर, पठानकोट जंक्शन, गुरदासपुर, उधमपुर, बडगाम और कपूरथला का शिलान्यास प्रधानमंत्री मोदी द्वारा कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *