Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा ने महागठबंधन को लेकर की भविष्यवाणी, बोले- नीतीश कुर्सी से हटे तो ऐसा हो जाएगा

[ad_1]

Upendra Kushwaha predicted about the grand alliance, says this will happen if Nitish leaves the chair in Bihar

आरएलजेडी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब तक सीएम की कुर्सी पर हैं, तब तक ठीक है। जिस दिन मुख्यमंत्री की कुर्सी से नीतीश कुमार हटे तो महागठबंधन ताश के पत्ते की तरह बिखर जाएगा। यह बात राष्ट्रीय लोक जनता दल पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने सुपौल शहर के जिला अतिथि गृह में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही।

राष्ट्रीय लोक जनता दल पार्टी के सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा बीते शनिवार को सुपौल जिला पहुंचे थे। जहां उन्होंने जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत की। यहां उन्होंने जिले के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बूथ स्तर तक पार्टी मजबूत करने का आवाहन किया था। रविवार की दोपहर शहर के जिला अतिथि गृह में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए राष्ट्रीय लोक जनता दल पार्टी के सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लालू पर जमकर जुबानी हमला किया। उन्होंने कहा कि बिहार में महागठबंधन तब तक चल रहा है, जब तक बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सीएम की कुर्सी पर बैठे हैं। जिस दिन सीएम नीतीश कुमार कुर्सी से उतरे, बिहार में महागठबंधन ताश के पत्ते की तरह बिखर जाएगा।

कुशवाहा ने कहा कि अंदर-अंदर डील हुई है कि बिहार की राजनीति से नीतीश कुमार को मुक्त कर देना है और तेजस्वी की बिहार में ताजपोशी कर देनी है। वहीं, लालू प्रसाद पर निशाना साधते हुए कहा कि लालू प्रसाद नीतीश कुमार को बिहार से आगे राजनीति में ले जाने वाले भी नहीं हैं। सिर्फ उनका मकसद इतना ही है कि अपने बेटे को कैसे मुख्यमंत्री बनाएं। लालू प्रसाद भी समझते हैं कि आगामी 2025 में विधानसभा चुनाव में जनता का मैंडेट पूरी तरह राष्ट्रीय जनता दल को आने वाला नहीं है। इसलिए वह चाहते हैं कि छह महीने या साल भर मेरे बेटे तेजस्वी को ही मुख्यमंत्री बना दिया जाए। सीएम नीतीश कुमार की अगली रणनीति है कि किसी तरह 2025 तक टाल कर ले चलो।

वहीं, उपेंद्र कुशवाहा ने सीएम नीतीश कुमार के यूपी से चुनाव लड़ने को केवल हवा करार दिया। उन्होंने कहा कि अपने लोगों से बस हवा बनाने के लिए बयानबाजी कराई जा रही है। यूपी में उनकी पार्टी का क्या जनाधार है, वो सबको पता है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *