[ad_1]

पैरा तीरंदाज शीतल देवी
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जम्मू कश्मीर प्रशासन ने वीरवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्य पुरस्कारों की घोषणा की है। वीरता के लिए पुरस्कार स्वरूप एक लाख रुपये नकद व प्रशस्ति पत्र तथा अन्य संवर्ग में 51 हजार रुपये नकद मिलेगा। विभिन्न क्षेत्रों में कुल 36 लोगों को पुरस्कार मिलेगा।
वीरता के लिए पुंछ के अजोटे गांव के हेड कांस्टेबल अब्दुल माजिद को मरणोपरांत चयनित किया गया है। साहित्य में डोगरी लेखक पद्मश्री मोहन सिंह, गोजरी लेखक मंशा खाकी, डोगरी लेखक इंद्रजीत केसर व बृजनाथ बेताब, परफार्मिंग आर्टस के क्षेत्र में गुलजार गनई, करतार चंद, पवन वर्मा, डॉ. कुलदीप रैना व मुनीर अहमद मीर, आर्टस व क्राफ्ट्स में नीलम रानी, सोनम जमवाल, केके गांधी व रियाज अहमद खान के नाम की घोषणा की गई है।
इसके साथ ही सामाजिक सुधार व सश्क्तीकरण में जेएंडके भारत स्काउट्स एंड गाइड्स, रोहित शर्मा शास्त्री व संध्या धर, विशिष्ट सार्वजनिक सेवा के लिए आईएएस मनदीप कौर, आईएफएस राहुल सिंह तथा लाइफ टाइम अचीवमेंट के लिए एसपी वर्मा को चयनित किया गया।
खेल के क्षेत्र में पैरा आर्चर शीतल देवी, पर्वतारोही फलैल सिंह, पैरा शूटर आमिर अहमद भट, रक्षिंदा महक, अब्दुल सलाह शेर गुजरी, रोल बॉल सुविधा सरीन, सज्जाद हुसैन पर्रे, विलायत हुसैन, कयारन गुप्ता व राइफल शूटिंग में अनिशा शर्मा को चुना गया है। पत्रकारिता के क्षेत्र में फजा जैनाब, समीर भट, गुरसिमरन सिंह, दानिश मंजूर भट, अजय जंडियाल व विशाल भारती को चयनित किया गया है।
[ad_2]
Source link