जम्मू कश्मीर: विकार रसूल बोले- प्रदेश की सभी 90 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस मजबूत

[ad_1]

jk congress chief vikar rasool said Congress formidable on all 90 assembly seats in Srinagar

विकार रसूल
– फोटो : संवाद

विस्तार


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विकार रसूल ने रविवार को दावा किया कि जम्मू कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों पर उनकी पार्टी मजबूत है, जबकि नेशनल कॉन्फ्रेंस, भाजपा और पीडीपी का प्रभाव सीमित है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव होते हैं तो कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। 

विकार रसूल ने कई राजनीतिक कार्यकर्ताओं का पार्टी में स्वागत किया और कहा कि पिछले एक साल में अन्य दलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

उन्होंने कहा, ‘जम्मू में आम आदमी पार्टी के लगभग 80 फीसदी सदस्य कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। आप ने जम्मू में अपना कार्यालय बंद कर दिया है। डीपीएपी के लगभग 80 फीसदी कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। अन्य पार्टियों से भी लोग हमारे साथ आए हैं।’ पीसीसी अध्यक्ष ने जम्मू-कश्मीर में धार्मिक नेताओं की रिहाई का स्वागत किया, लेकिन इसका श्रेय लेने की कोशिश करने के लिए भाजपा नेताओं की अलोचना की।

उन्होंने कहा, ‘मीरवाइज, वीरी और दाऊदी जैसे धार्मिक नेताओं को हिरासत में रखना गलत था। वीरी और दाऊदी को पीएसए के तहत हिरासत में लिया गया था और बाद में अदालत ने जमानत दे दी। मीरवाइज उमर फारूक ने चार साल बाद बीते शुक्रवार को जुमे की नमाज पढ़ाई। हम इसका स्वागत करते हैं। किसी भी धर्म के धार्मिक नेता को गिरफ्तार नहीं किया जाना चाहिए।’

उन्होंने कहा, “अब कुछ नेता हैं जो इन धार्मिक नेताओं के साथ सेल्फी ले रहे हैं ताकि उन्हें श्रेय मिल सके। पहले आप उन्हें जेल में डाल दें, फिर आपको उनके साथ सेल्फी लेने में झिझक नहीं आती।” उन्होंने कहा कि असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए ‘एक राष्ट्, एक चुनाव’ पैनल का गठन किया गया था।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *