उत्तराखंड: कसीनो में पकड़े गए सभी आरोपियों को मिली जमानत, चर्चित मिर्गी रोग विशेषज्ञ के सेंटर से थे पकड़े गए

[ad_1]

All accused caught in the Rishikesh casino got bail Uttarakhand news in hindi

अवैध रूप से संचालित कसीनो पर पुलिस ने मारा छापा
– फोटो : amar ujala

विस्तार


ऋषिकेश में वेलनेस सेंटर में चल रहे कसीनो में पकड़े गए सभी 32 आरोपियों को पौड़ी सीजेएम कोर्ट से जमानत मिल गई है। यह सभी आरोपी के चर्चित मिर्गी रोग विशेषज्ञ आरके गुप्ता के नीरज फॉरेस्ट रिजार्ट में स्थित वेलनेस सेंटर में पकड़े गए थे।

शनिवार सुबह 11 बजे लक्ष्मण झूला पुलिस कसीनो से पकड़ी गईं चार महिलाओं समेत सभी 32 आरोपियों को लेकर कोर्ट में पेश करने के लिए पौड़ी पहुंची। इस दौरान कोर्ट परिसर में भारी पुलिस बल तैनात रहा। देर शाम करीब साढ़े पांच बजे सभी आरोपियों काे अदालत में पेश किया गया।

ये भी पढ़ें…मन की बात: पीएम मोदी ने नैनीताल की घोड़ा लाइब्रेरी को सराहा, पहाड़ों की चलती फिरती लाइब्रेरी की जानें खासियत

अधिवक्ता आशीष जदली ने बताया कि आरोपितों को प्रभारी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रतीक्षा केशरवानी की अदालत में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर सभी 32 आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया गया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *