Bihar: कुशेश्वरस्थान सिसौनी पथ का डायवर्जन डूबा; करीब 50 हजार की आबादी का जिला मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

[ad_1]

Diversion of Kusheshwarsthan Sisouni Path drowned due to continuous rains; population of about 50000 affected

कुशेश्वरस्थान के सिसौनी पथ का डायवर्जन डूबा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बिहार के दरभंगा में पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश ने लोगों को जहां परेशान कर रखा है। वहीं, अब नदियों में भी उफान आ गया है। इसका असर कुशेश्वरस्थान प्रखंड के पोखराम गांव की कमला नदी में बना डायवर्जन बारिश की पानी में पूरी तरह से डूब गया है। इस वजह से इस इलाके के करीब एक दर्जन से ज्यादा गांव के लोगों का प्रखंड मुख्यालय और जिला मुख्यालय से सड़क संपर्क टूट गया है। बताया जा रहा है कि इससे करीब पचास हजार लोगों की आबादी प्रभावित है। 

जानकारी के मुताबिक, कुशेश्वरस्थान के सिसौनी-शंकर लोहार पथ पर पुल का निर्माण काफी दिनों से चल रहा है। पुल निर्माण कंपनी ने इलाके के लोगों के आने-जाने के लिए डायवर्जन बना रखा था। पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से एक बार फिर नदियों के पानी में उफान आ गया है। इस कारण इस इलाके का डायवर्जन भी डूब गया है।

स्थानीय ज्ञानेश चौधरी ने बताया कि लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण नदी में पानी काफी बढ़ गया है। इस कारण हम लोग के इलाके का डायवर्जन डूब गया है। अभी हम लोग का प्रखंड मुख्यालय और जिला मुख्यालय से सड़क संपर्क टूट गया है। हालांकि एसडीओ तत्काल टूटे हुए डायवर्जन को देखने आए थे। उन्होंने कहा है कि शीघ्र ही इस सड़क को मोटरेबल बना दिया जाएगा।

इस संबंध में बिरौल अनुमंडल के एसडीओ उमेश कुमार भारती ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। निर्माण एजेंसी और पथ निर्माण विभाग बेनीपुर के कार्यपालक अभियंता से आवागमन बहाल करने को कहा गया है। डायवर्जन के टूटने से अनुमंडल मुख्यालय से लोगों का संपर्क टूट गया है। परेशानियों के बीच करीब पचास हजार की आबादी मुसीबत में फंसी है। लोगों के वाहनों का आवागमन पूरी तरह बाधित है। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *