जम्मू: सिद्दड़ा में तवी पुल सफाई में जुटे कर्मी को वाहन ने मारी टक्कर, पुल से नीचे गिरा, हुई दर्दनाक मौत

[ad_1]

Jammu: worker engaged in cleaning Tawi bridge in Siddra hit by vehicle died

Accident
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


जम्मू शहर के सिद्दाड़ा में तवी पुल पर सड़क हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि बीती रात वाहन की चपेट में आने से एक सफाई कर्मी की मौत हो गई। इस संबंध में पुलिस ने मामला कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनु, जम्मू के सिद्दड़ा में तवी पुल पर रात के समय सफाई कर्मी काम कर रहा था। इसी बीच एक तेज रफ्तार टैंकर की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पुल की रेलिंग से नीचे गिरा, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

मृतक की पहचान राजू निवासी भवानी नगर, तालाब तिल्लो के रूप में हुई है। वह नगर निगम के साथ ठेके पर काम करता था।  मृतक की पत्नी गर्भवती है। उसकी मौत से परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *