Bihar News : गंगा नदी में डूबा युवक, नदी में पैर फिसला तो गहराई में चला गया; जलाभिषेक करने घर से निकला था

[ad_1]

Bihar News: Youth dies due to drowning in river Ganga in Patna, had left home to perform Jalabhishek

गंगा नदी किनारे लगी लोगों की भीड़।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


पटना के खुसरूपुर स्थित बैकुंठपुर घाट पर शुक्रवार दोपहर एक युवक गंगा नदी में डूब गया। डूबने की सूचना से पूरे गांव में सनसनी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना खुसरूपुर थाने को दी। सूचना मिलने के बाद खुसरूपुर थाने की पुलिस ने इस बात की सूचना एसडीआरएफ टीम को दी। एसडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुंचकर लापता युवक के तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

महाशिवरात्रि के अवसर पर जलाभिषेक करने की बात कहकर निकला था

खुसरूपुर थाना प्रभारी ने बताया कि गंगा नदी में लापता हुए युवक की पहचान गौतम कुमार (17) के रूप में हुई है। हसनपुर गांव के पूर्व मुखिया अनिल यादव के पुत्र बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, गौतम कुमार अपने कुछ दोस्तों के साथ शुक्रवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर खुसरूपुर स्थित गंगा घाट पर स्नान करने गया था। गौतम ने अपने घर पर बैकुंठपुर में गौरी शंकर मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर जलाभिषेक करने की बात कहकर निकला था। 

अचानक पैर स्लिप कर जाने से वह गहरे पानी में चला गया

बताया जा रहा है कि जैसे ही गौतम गंगा नदी में उतरकर अचानक पैर स्लिप कर जाने से वह गहरे पानी में चला गया। खुद को बचाने के लिए हाथ पर मरने लगा, लेकिन इस बीच वह गंगा के तेज बहाव के बीच बह गया। गौतम की ऐसी स्थिति देखते ही उनके दोस्त और आसपास के लोग गंगा स्नान करने पहुंचे लोग हल्ला हंगामा शुरू कर दिया। गौतम की ऐसी स्थिति देखकर कुछ लोग उसे बचाने का प्रयास भी करने लगे। लेकिन, गौतम गंगा नदी में गहरे पानी में चला गया और फिर उसका कोई सुराग नहीं मिला। स्थानीय नागरिक गोताखोर और एसडीआर टीम  द्वारा गंगा नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *