टीबी मरीज की मौत: बीमार पिता को देखने के लिए कहा तो बेटी से अभद्रता, डॉक्टर बोले- इसे बाहर निकालो; Video

[ad_1]

Doctor misbehaves with TB patient daughter in Government Medical College

महिला ने डॉक्टर पर लगाया अभद्रता करने का आरोप
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज के डीवीडी वार्ड में मरीज की मौत हो गई। हरदोई जिले के शाहबाद निवासी हाकिम लाल (70) टीबी से पीड़ित थे। चार दिन से उनका उपचार चल रहा था। आरोप है कि डॉक्टर ने मरीज के उपचार में लापरवाही की। जब महिला तीमारदार ने डॉक्टर से मरीज को देखने के लिए कहा तो वह भड़क गए। 

डॉक्टर ने सिक्योरिटी गार्ड को बुलाकर महिला तीमारदार को बाहर निकलवाने की धमकी दी। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। वहीं, महिला ने डॉक्टर द्वारा अभद्रता करने का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। 

ये भी पढ़ें– UP: सपा प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार, बरेली से नौ सदस्य शामिल; मुस्लिम और पिछड़ों को दी गई तवज्जो

क्षय रोग (टीबी) से पीड़ित हाकिम लाल को करीब चार दिन पहले राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। हाकिम लाल की बेटी उनकी तीमारदारी कर रही थी। उसका आरोप है कि डॉक्टर वार्ड में मरीजों को देखने आए, लेकिन हाकिम लाल को नहीं देखा। इस पर महिला तीमारदार ने डॉक्टर से मरीज को देखने के लिए कहा।  

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *