Bihar : वाम के कार्यक्रम में सीएम नीतीश पहुंचे, लालू गायब; मंच से ही कांग्रेस के रवैए पर जताया एतराज

[ad_1]

Bihar News : CM Nitish Kumar targets PM Narendra Modi, criticized rahul gandhi congress in Lalu Yadav absence

कांग्रेस पर भड़कते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


“देश का इतिहास बदलने वालों से मुक्ति के खिलाफ इंडि एलायंस का गठन किया गया था। यह हो गया, लेकिन अभी ज्यादा काम नहीं हो पा रहा। अभी पांच जगह विधानसभा का चुनाव है। कांग्रेस पार्टी तो उसी को लेकर ज्यादा इच्छुक है। हमलोग तो कांग्रेस को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट होकर काम कर रहे थे। लेकिन, अभी उनको इन सब चीज की चिंता है नहीं। अभी वह लगे हुए हैं पांच राज्यों के चुनाव में। इसलिए, जब पांच राज्य का चुनाव होगा तो अपने सबको बुलाएंगे। अभी कोई चर्चा नहीं हो रही है।” मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारतीय कॉम्युनिस्ट पार्टी के मंच से अपनी मेहनत का जिक्र करते हुए कांग्रेस से मिल रहे कष्ट का खुलासा किया। पिछले दिनों कांग्रेस के कार्यक्रम में वह नहीं गए थे और वहां राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की शान में कसीदे गढ़े गए थे। लालू ने राहुल की प्रशंसा की थी। इस बार सीपीआई के कार्यक्रम में लालू को भी बुलाया गया था, लेकिन वह नहीं आए। नीतीश पहुंचे तो उन्होंने सभा में अपना कष्ट जाहिर करते हुए पांच राज्यों के चुनाव के बाद एलायंस का काम बढ़ने की उम्मीद जताई।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *