डेंगू का प्रकोप जारी: एटा में दो और महिलाओं की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, गांवों में कैंप लगाकर हुआ मरीजों का उपचार

[ad_1]

Dengue report of two more women has come positive in Etah

Agra News : डेंगू।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


उत्तर प्रदेश के एटा में डेंगू बुखार का प्रकोप जारी है। बृहस्पतिवार को दो महिलाएं और डेंगू एलाइजा जांच में पॉजिटिव आ गईं। इससे पॉजिटिव केस की संख्या बढ़कर 43 पर जा पहुंची है। वहीं तीन गांव में लगे स्वास्थ्य शिविर में 351 मरीजों का उपचार किया गया।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव रारपट्टी, पिपेहरा, बघोली में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कराया गया। इस दौरान कुल 351 मरीजों का उपचार हुआ। जहां 231 बुखार पीड़ितों की कार्ड से मलेरिया की जांच हुई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। वहीं 32 बुखार पीड़ितों की डेंगू की जांच कार्ड से की गई। यह रिपोर्ट भी निगेटिव आई। इसके अलावा 57 बुखार पीड़ितों का सैंपल डेंगू एलाइजा की जांच को लिया गया। 

यह भी पढ़ेंः- Mainpuri: बुखार से पीड़ित महिला ने तोड़ा दम, पांच मरीज गभीर हालत में रेफर; चार डेंगू संक्रमित फिर मिले

वहीं बृहस्पतिवार को मारहरा निवासी 30 वर्षीय पुष्पा व अवागढ़ निवासी 30 वर्षीय संगीता एलाइजा की जांच में डेंगू पॉजिटिव आईं। बताया जा रहा है कि पुष्पा को चार दिन से बुखार आ रहा था। बुधवार को कार्ड से पॉजिटिव आने के बाद उसका सैंपल भेजा गया था। वहीं अवागढ़ निवासी संगीता को तीन दिन से बुखार की शिकायत थी।

छह वर्षीय बच्ची की बीमारी से मौत

मैनपुरी जनपद के कुरावली निवासी शाहिन हुसैन बृहस्पतिवार की सुबह अपनी छह वर्षीय बच्ची आसिफा को लेकर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने बच्ची को मृत बता दिया। बताया गया कि बच्ची कई दिन से बीमार चल रही रही थी। इसके बाद परिजन शव को लेकर वापस चले गए।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *