हत्या की गुत्थी सुलझी: करावल नगर से तीन आरोपी गिरफ्तार, युवक का हत्या के बाद कुचल दिया था चेहरा

[ad_1]

two murders in delhi one in east delhi

demo pic…
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


करावल नगर में मंगलवार देर रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने चाकू मारकर एक युवक की हत्या कर दी। बदमाशों ने बड़े पत्थर से चेहरा भी कुचल दिया। मृतक की शिनाख्त दीपक (25) के रूप में हुई है। वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने पकड़े आरोपी

करावल नगर इलाके में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने गुत्थी को सुलझा दिया है। हत्या के मामले में तीनों आरोपियों को पकड़ा है। इन आरोपियों पर धारा 302/34 के तहत कार्रवाई की गई है। किशन उर्फ पटवा (20) पुत्र संतोष कुमार, दीपांशु उर्फ गंजा (19) पुत्र रमेश कुमार और दीपक कुमार (22) पुत्र मुकेश कुमार को करावल नगर से पकड़ा है।

मिली जानकारी के मुताबिक, दीपक अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर रामलीला ग्राउंड, 35 फुटा रोड, शिव विहार करावल नगर के पास जा रहा था। तभी तीन लड़कों ने उसे रोक लिया। वे भी मोटरसाइकिल पर सवार थे। सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि उन्होंने उस पर कई बार चाकू से वार किए। उसके सिर को स्लैब से कुचल दिया। दीपक को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हत्या के पीछे की वजह

करीब दो सप्ताह पहले उसने मामूली बात पर किशन की पिटाई कर दी थी। किशन बदला लेने की योजना बना रहा था। किशन ने आरोपी दीपांशु और दीपक  के साथ मिलकर दीपक को बंधक बना लिया और रामलीला ग्राउंड के पास चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। किशन के पास चाकू था। उसने मृतक पर कई बार वार किए। दीपांशु ने बलुआ पत्थर का भारी स्लैब को उठाया और दीपक का सिर कुचल दिया। तीनों आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।

पुलिस ने छानबीन के बाद हत्या का मामला दर्ज कर लिया। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने फिलहाल शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया है। रंजिश समेत तमाम दृष्टिकोण से जांच की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से बिहार के समस्तीपुर निवासी दीपक परिवार के साथ करावल नगर के शिव विहार के फेज-8 की गली नंबर-6 में रहता था। परिवार में पिता लागेंद्र, मां मीना देवी, पत्नी सीमा, तीन और दो साल के दो बेटे व एक माह की बेटी है। दीपक की सभी पांच बहनों की शादी हो चुकी है। छोटा भाई संदीप परिवार से अलग रहता है। दीपक माता-पिता व पत्नी के साथ मिलकर छोटा-मोटा काम करता था। परिजनों ने बताया कि मंगलवार शाम दीपक का दोस्त अभिषेक उसे अपने साथ बुलाकर ले गया था।

संगम विहार में कहासुनी के बाद जीजा की हत्या 

संगम विहार में जन्मदिन की पार्टी के दौरान मामूली विवाद के बाद रिश्ते के साले ने जीजा की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। जीजा की शिनाख्त सुनील कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी प्रमोद कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया गया है। छानबीन में पता चला है कि मंगलवार को प्रमोद के साले दिलीप कुमार के बेटे का जन्मदिन था। घर पर पार्टी चल रही थी। पार्टी में सुनील और उसके चार और भाई प्रमोद भी शामिल थे। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *