[ad_1]

हीरे की घड़ी और नकदी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर से अपना कारोबार दिल्ली और गुजरात शिफ्ट कर चुके तंबाकू कारोबारी मुन्ना मिश्रा के प्रतिष्ठानों पर तीसरे दिन शनिवार को भी आयकर की जांच जारी रही। आयकर टीम को कारोबारी के बेटे के दिल्ली स्थित घर से अब साढ़े 12 करोड़ की हीरे की पांच घड़ियां बरामद हुई हैं। इससे पहले 70 करोड़ से ज्यादा की कई कारें मिली थीं। इसके अलावा छह मुखौटा कंपनियों का भी खुलासा हुआ है।
इनके जरिये कालेधन को सफेद किया जा रहा था। आयकर के 50 से ज्यादा अधिकारियों की टीमों ने गुरुवार दोपहर बाद बंशीधर श्रीराम फर्म के रामगंज-नयागंज स्थित कार्यालय, शक्करपट्टी स्थित होटल, आर्यनगर स्थित आवास के साथ ही यहीं पर बने तीन प्रतिष्ठानों और दिल्ली के वसंतविहार स्थित आवास, गुजरात के ऊंझा स्थित फैक्टरी में छापा मारा था। रामगंज में कारोबारी का पुराना कार्यालय है।
[ad_2]
Source link