WPL 2024 GG vs DC मैच से पहले जानें, बेंगलुरु के मौसम का हाल

[ad_1]

WPL 2024 का 10वां मुकाबला GG बनाम DC खेला जाएगा. ये मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों का ये चौथा मुकाबला है. गुजरात ने अभी तक खेले गए तीन मैचों में से एक भी मैच नहीं जीत है. गुजरात पॉइंट्स टेबल पर सबसे नीचे पांचवें स्थान पर काबिज है. वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने अपने तीन मैचों में से दो मुकाबलों जीत और एक मुकाबले में हार के साथ पॉइंट्स टेबल पर दूसरे स्थान पर काबिज है. दोनों टीमों का आज ये चौथा मुकाबला है. दिल्ली कैपिटल्स आज अपनी तीसरी जीत की तलाश में होगी. दिल्ली कैपिटल्स ने अपने शुरुआती तीन मुकाबलों में चार अंक हासिल करते हुए सराहनीय फॉर्म दिखाया है. सभी क्रिकेट प्रेमी जानना चाहते हैं कि मैच के दौरान बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के आसपास का मौसम कैसा रहेगा और पिच की मदद किस टीम को मिलेगी. तो चलिए WPL 2024 के 10वें मैच से पहले जानें बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के आसपास के मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट.

WPL 2024: GG vs DC: मौसम पूर्वानुमान

AccuWeather के अनुसार, मैच के दौरान बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के आसपास का मौसम साफ रहेगा. बारिश होने की कोई भी संभावना नहीं है. न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. आयोजन स्थल पर हवा की गति 32 प्रतिशत आर्द्रता के साथ 14 किमी/घंटा होगी. सभी क्रिकेट प्रेमियों को एक बिना रुकावट वाला खेल देखने को मिलेगा.

WPL 2024: GG vs DC: पिच रिपोर्ट

चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए स्वर्ग मानी जाती है. छोटी सीमाओं और उच्च ऊंचाई के साथ, सीमित ओवरों के प्रारूप में बल्लेबाजों को इस पिच की मदद अधिक मिलती है. समय के साथ इस पिच की मदद स्पिन गेंदबाजों को भी मिलती है. इस मैदान पर लंबे-लंबे छक्के देखने को मिलते हैं. गेंद पिच पर गिरकर सही उछाल के साथ बल्ले तक पहुंचती है. पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को इस पिच का फायदा अधिक मिलता है. टॉस जीतने वाली टीम इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करना चाहेगी.

WPL 2024: गुजरात जायंट्स की प्लेइंग 11

लौरा वोल्वार्ड्ट, बेथ मूनी (कप्तान) (विकेटकीपर), हरलीन देयोल, फोबे लिचफील्ड, एशले गार्डनर, दयालाथन हेमलता, कैथरीन ब्रूस, स्नेह राणा, तनुजा कंवर, मेघना सिंह, मन्नत कश्यप

WPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11

मेग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, एलिस कैप्सी, मारिज़ैन कप्प, जेस जोनासेन, अरुंधति रेड्डी, मिन्नू मणि, तानिया भाटिया (डब्ल्यू), राधा यादव, शिखा पांडे



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *