थप्पड़ कांड: सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश सरकार को जारी किया नोटिस, बीएसए अल्पसंख्यक आयोग के समक्ष आज देंगे जवाब

[ad_1]

Slap case: Supreme Court issues notice to UP government, BSA will answer before Minority Commission today

थप्पड़ कांड, मुजफ्फरनगर
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार


मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर में छात्र की पिटाई के मामले में बंद चला आ रहा खुब्बापुर गांव का स्कूल मंगलवार को नए भवन में शुरू हो गया है। अल्पसंख्यक समुदाय समेत अन्य ग्रामीणों ने अपने बच्चे भी पढ़ने के लिए भेजे। गण्यमान्य लोगों ने स्कूल पहुंचकर शिक्षण व्यवस्था भी देखी। आज बीएसए शुभम शुक्ला लखनऊ पहुंचकर अल्पसंख्यक आयोग के समक्ष पेश होंगे। शिक्षिका लखनऊ नहीं जाएगी। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने मामले में सुनवाई करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया है। प्रकरण में अगली सुनवाई 25 सितंबर को होगी।

पिछले महीने 24 अगस्त को अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र की पिटाई के बाद वीडियो वायरल हो गया था। तब से गांव का स्कूल बंद चला आ रहा था। आरोपी शिक्षिका तृप्ता त्यागी के खिलाफ एनसीआर दर्ज हुई थी, जिसकी जांच चल रही है।

यह भी पढ़ें: संभलकर निकलें: आज शाम से दस सितंबर तक दिल्ली नहीं जा सकेंगे वाहन, जी-20 शिखर सम्मेलन के चलते हुआ डायवर्जन

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *