[ad_1]

हाईवे पर बैठा सांप
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हमीरपुर जिले में हाईवे पर कुंडली मारकर बैठे सांप का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो हमीरपुर-जोल्हूपुर स्टेट हाईवे के बदनपुर गांव के पास का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो रात का है, लेकिन कब का है…इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।
वीडियो में एक चलती हुई कार के पिछले हिस्से में आधा लटका हुआ सांप दिखाई देता है, जो झटका लगने से हाईवे में गिर जाता है। कार के पीछे चल चल रहे बाइक सवार इसका वीडियो बना लेते है। स्टेट हाईवे पर गिरते ही सांप कुंडली मारकर कुछ देर के लिए बैठ जाता है।
इसकी वजह से पीछे चल रही कार और बाइकें बीच रास्ते खड़ी हो जाती है। सांप के सड़क किनारे से खेतों की तरफ निकल जाने के बाद लोग आगे बढ़ते हैं। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। हालांकि सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब देखा जा रहा है।
[ad_2]
Source link