[ad_1]

मसवासी क्षेत्र की हरी मिर्च ने दूसरे राज्यों में मचाई धूम
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों लोकार्पण के बाद करखियांव स्थित इंटीग्रेटेड पैक हाउस से सोमवार को हरी मिर्च, नींबू व पपीता विदेश भेजा जाएगा। गाजीपुर के किसान उत्पादक संगठन की तरफ से पहली खेप डेढ़ टन मिर्च की भेजी जाएगी। इससे किसानों को अच्छा मुनाफा होगा। प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को ही पैक हाउस का लोकार्पण किया है। अब कृषि उत्पादों को विदेशी बाजार में भेजने का सिलसिला शुरू हुआ है। गाजीपुर के किसान उत्पादक संगठन के निदेशक रामकुमार राय के मुताबिक, रमजान में खाड़ी देशों (दुबई, शारजाह, ओमान और कतर) में हरी मिर्च, नींबू और पपीता की मांग ज्यादा रहती है। सोमवार करखियांव पैक हाउस से शारजाह के लिए डेढ़ टन हरी मिर्च भेजी जाएगी। इसके लिए एपीडा और मंडी समिति के अधिकारियों से बात की गई है।
[ad_2]
Source link