[ad_1]

आकांक्षा दुबे का आखिरी वीडियो
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री और मॉडल आकांक्षा दुबे (25) वाराणसी के सारनाथ स्थित एक होटल के कमरे में रविवार सुबह मृत मिलीं। छानबीन के बाद पुलिस पोस्टमार्टम के लिए आकांक्षा का शव मोर्चरी के लिए पिकअप में रख कर ले गई। इसे लेकर सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों ने जबरदस्त तरीके से नाराजगी जताई।
प्रशंसकों का कहना था कि भोजपुरी सिनेमा का एक बड़ा दायरा है। आकांक्षा दुबे भोजपुरी क्वीन के नाम से जानी जाती थीं। ऐसे में उनका शव ले जाने के लिए वाराणसी की पुलिस को एक एंबुलेंस का इंतजाम कर लेना चाहिए था। भोजपुरी फिल्म ‘लायक हूं मैं नालायक नहीं’ की शूटिंग के लिए वह बीते 23 मार्च को वाराणसी आई थीं।
ये भी पढ़ें: रात करीब दो बजे आकांक्षा को होटल छोड़ने आया युवक कौन था? 17 मिनट तक कमरे में रुका था
देर रात बर्थडे पार्टी से लौटी थींं आकांक्षा
फिल्म के हीरो, निर्देशक सहित 16 लोगों की टीम के साथ वह सारनाथ क्षेत्र के बुद्धा सिटी कॉलोनी स्थित एक होटल के में ठहरी हुई थीं। शनिवार देर रात बर्थडे पार्टी में शामिल होकर लौटी आकांक्षा दुबे ने रविवार सुबह अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला। लाख जतन के बाद जब मास्टर की से दरवाजा खुला तो अंदर का दृश्य हैरान करने वाला था।
[ad_2]
Source link