दुष्कर्म मामला: कोर्ट पहुंची छात्रा, लक्ष्मीकांत वाजपेयी बोले-लापरवाही की तो पुलिस को बचने का रास्ता न दूंगा

[ad_1]

Delhi girl student statement recorded, Laxmikant Vajpayee says Police should not be negligent in the matter

डॉक्टर लक्ष्मीकांत बाजपेई, सदस्य राज्यसभा
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार


पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के बेटे दानिश को दुष्कर्म के आरोप में जेल भेजने के बाद पुलिस और साक्ष्य जुटाने में लग गई है। अब तक की पुलिस जांच में सामने आया है कि बिना आईडी के क्रोम होटल में कमरा लिया गया था। इसके बाद दिल्ली की छात्रा से दुष्कर्म किया गया और नहाते हुए वीडियो बनाया गया। घटना वाले दिन की फुटेज नहीं होने के कारण भी होटल प्रबंधन पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं, पुलिस ने आज छात्रा के 164 के बयान कराने के लिए कोर्ट बुलाया है। वहीं मामले में डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी का कहना है कि मामले में पुलिस जरा भी लापरवाही न बरते।

दिल्ली निवासी बीए फाइनल की छात्रा शुक्रवार सुबह पुलिस ऑफिस पहुंची थी। छात्रा ने आरोप लगाया था कि दानिश ने 22 अगस्त को परतापुर स्थित होटल क्रोम में उसके साथ दुष्कर्म किया। नहाते समय अश्लील वीडियो बनाया। दानिश ने खुद को अविवाहित बताकर छात्रा से दोस्ती की थी।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दानिश को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां यहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। सीओ शुचिता सिंह ने बताया कि बिना आईडी के कमरा देने की बात सामने आई है। इस लापरवाही पर होटल प्रबंधन पर कार्रवाई होगी। छात्रा के 164 के बयान दर्ज कराने के बाद होटल प्रबंधन को भी आरोपी बनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: UP: पीएम मोदी लोकसभा चुनाव से पहले कर सकते हैं मेरठ तक RAPIDX का उद्घाटन, इसी साल तोहफा मिलने की उम्मीद

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *