Baghpat: पहले सोशल मीडिया पर शिकायत, फिर बयान से पलटा हेड कांस्टेबल, बहन की मौत पर छुट्टी न मिलने का मामला

[ad_1]

Baghpat: constable retracts from statement complaint on social media, case of no leave on sister death

शिकायत करने वाला सिपाही
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार


उत्तर प्रदेश के बागपत में बहन की मौत पर छुट्टी न मिलने पर हेड कांस्टेबल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल करते हुए अधिकारियों से इसकी शिकायत की। वहीं मामला वायरल होने पर अधिकारियों ने जांच कराई और सिपाही को बुलाकर पूछताछ की तो सिपाही बयान से पलट गया। जिसके बाद सिपाही ने दूसरा वीडियो वायरल करते हुए सफाई दी है।

सोशल मीडिया पर सिपाही ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि सर मैं बहुत आहत हूं। एक-डेढ़ साल में 10-12 कांस्टेबल आत्महत्या कर चुके हैं। पर किसी भी अधिकारी, नेता का कोई बयान नहीं आया। मेरठ में सिपाही ने फांसी लगाकर व अयोध्या में सिपाही ने राइफल से गोली मारकर आत्महत्या की। क्या किसी ने कभी सोचा कि ये आत्महत्या क्यों हो रही है? क्या संज्ञान लिया।

यह भी पढ़ें: Mission 2024: RLD अध्यक्ष जयंत चौधरी बोले-ऐसी कोई मिठाई न बनी जो…, NDA से जुड़ने की चर्चाओं पर लगाया विराम

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *