पटना में फिर मर्डर: कुम्हरार में धनुकी के पास रेल ट्रैक के बगल में बाइक सवार की गोली मारकर हत्या

[ad_1]

सार

राजेंद्रनगर टर्मिनल से अगमकुआं शीतला माता मंदिर के बीच कुम्हरार में धनुकी के पास रेल ट्रैक किनारे बाइक और उससे कुछ दूर पर युवक की लाश दिखने के बाद लोगों ने पुलिस को जानकारी दी।

कुम्हार में रेल ट्रैक और सड़क के बीच जांच करती पुलिस टीम (सबसे बाएं)

– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

पटना में फिर एक युवक की गोली मार हत्या कर दी गई। शुक्रवार को सूर्योदय से पहले यह हत्या हुई, जबकि इसकी जानकारी दोपहर में रेल ट्रैक के किनारे लाश दिखने के बाद हुई। राजेंद्रनगर टर्मिनल से अगमकुआं शीतला माता मंदिर के बीच कुम्हरार में धनुकी के पास रेल ट्रैक किनारे बाइक और उससे कुछ दूर पर युवक की लाश दिखने के बाद लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। युवक सिटी के मेहंदीगंज इलाके के एक किसान का बेटा मुकेश उर्फ सन्नी था। 
वह सूर्योदय से पहले करीब तीन बजे के आसपास खेमनीचक से बालू मंगाने के लिए घर से निकला था। मेहंदीगंज के कृष्णाबाग मुहल्ला निवासी मुकेश उर्फ सन्नी की हत्या लूटपाट के लिए की गई या किसी रंजिश के कारण साजिशन हत्या की गई, यह सामने नहीं आया है। हत्या की जानकारी शुक्रवार दोपहर हुई है, इसलिए पुलिस पोस्टमार्टम की प्रक्रिया और परिजनों से पूछताछ के बाद ही कुछ कहने की बात बता रही। 

विस्तार

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *