पुलिस के खौफ ने ली जान: नहाने गए युवक को सिपाहियों ने खदेड़ा, नदी में कूदा, डूबने से मौत; सड़क पर उतरे लोग

[ad_1]

Samastipur: Police chased away a youth who went to take bath, he jumped into river, died by drowning

मृतक अप्पू कुमार (फाइल फोटो), घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बिहार के समस्तीपुर शहर के रेलवे पुल के पास मंगलवार दोपहर स्नान करने गए एक युवक को पुलिस ने खदेड़ा। डर से युवक ने नदी में छलांग लगा दी, जिससे युवक की डूब कर मौत हो गई। मृतक की पहचान धरमपुर बीस फुटा के जगन्नाथ प्रसाद के बेटे अप्पू कुमार (28) बताया गया है। घटना की सूचना पर जुटे लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस दौरान पुलिस को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। बाद में बड़ी संख्या में विभिन्न थानों के पुलिस बल ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित किया। शव की बरामदगी के लिए एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। उधर, एएसपी संजय पांडेय ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

 

घटना को लेकर बताया गया है कि अप्पू दोपहर रेलवे पुल के पास स्नान करने गया था। नदी किनारे वह कपड़ा साफ कर रहा था। इसी दौरान नगर पुलिस की हॉक्स टीम कुछ लोगों को खदेड़ रही थी। यह देख उक्त युवक भी नदी में कूद गया, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई।

लोगों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

लोगों का कहना है कि आसपास मंदिर पर बैठे लोगों को आए दिन पुलिस परेशान करती रहती है, जिस कारण डर से उक्त युवक भी कूद गया। लोगों का आक्रोश इस बात को लेकर भी था कि डूब रहे युवक को बचाने की दिशा में कोई प्रयास नहीं किया गया। अगर पुलिस प्रयास करती तो उसे बचाया जा सकता था।

 

गुस्साए लोगों का कहना था कि शराब और शराबी को खोजने के बहाने पुलिस आम लोगों को भी परेशान करती है। बेवजह मारपीट तक की जाती है, जिससे कारण लोग डरे रहते हैं। अप्पू के नदी में कूदने के पीछे में पुलिस का डर है। जिला पुलिस प्रशासन की सूचना के बाद करीब दो घंटे बाद पहुंची एसडीआरएफ की टीम शव की तलाश में जुट गई। समाचार प्रेषण तक शव की बरामदी नहीं हो पाई थी।

 

‘मामले की जांच की जा रही है’

एएसपी संजय पांडेय ने कहा कि पुलिस रोजाना चेकिंग करती रहती है। सूचना है कि युवक स्नान करने गया था और नदी किनारे कपड़े साफ कर रहा था। इसी दौरान वह नदी में कूद गया। पूरे मामले की जांच की जा रही है। अभी पुलिस की पहली प्राथमिकता शव की बरामदगी करना है। विधि व्यवस्था की समस्या हुई थी, लेकिन अभी स्थिति नियंत्रित है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *