[ad_1]

Indian Railway
– फोटो : Social Media
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
वैवाहिक लग्न और त्योहारी सीजन नहीं होने के बाद भी मुंबई, सूरत और दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में कंफर्म सीटें नहीं मिल पा रही हैं। अगले एक हफ्ते तक मुंबई रूट की ट्रेनों में जगह नहीं हैं। कंफर्म टिकट के लिए यात्रियों को टिकट एजेंटों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। एक हजार से पंद्रह सौ रुपये अतिरिक्त लेकर एजेंट कंफर्म टिकट उपलब्ध करवा रहे हैं।
वाराणसी से मुंबई जाने वाली महानगरी एक्सप्रेस, कामायनी एक्सप्रेस, गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस, बनारस-एलटीटी एक्सप्रेस, जयनगर-एलटीटी एक्सप्रेस के सभी श्रेणियों में 31 दिसंबर तक वेटिंग है। वाराणसी से दिल्ली जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस के सभी श्रेणियों, काशी विश्वनाथ के स्लीपर कोच के साथ ही दोपहर तीन बजे खुलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के चेयरकार में भी 31 दिसंबर तक वेटिंग है।
नए साल के पहले दिन एक जनवरी को बनारस की सबसे महत्वपूर्ण ट्रेन शिवगंगा एक्सप्रेस के सभी श्रेणियों में लंबी वेटिंग है। दिल्ली और मुंबई की ट्रेनों में वेटिंग का ये सिलसिला दीपावली, छठ पूजा और वैवाहिक सीजन से ही बरकरार है।
नई वंदे भारत में सीटें ही सीटें
हाल ही में 20 दिसंबर को शुरू हुई 22415/22416 वंदे भारत एक्सप्रेस में दोनों तरफ से सीटें ही सीटें हैं। सुबह छह बजे कैंट से रवाना होने वाली वंदे भारत के चेयरकार और एग्जिक्यूटिव क्लास में पर्याप्त सीटें हैं। हालांकि दोनों श्रेणियों के टिकट की दरें अधिक होने और सुबह के समय ट्रेन होने के कारण यात्री इसमें टिकट कराना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं।
[ad_2]
Source link