प्रयागराज : संदिग्ध दशा में कमरे के अंदर मृत पड़ा मिला प्रतियोगी छात्र, तीन दिन पहले मौत की आशंका

[ad_1]

Competitive student found dead inside room in suspicious condition, fear of death three days ago

आत्महत्या।
– फोटो : Social Media

विस्तार


शहर के अल्लापुर इलाके में पानी की टंकी के पास एक प्रतियोगी छात्र कमरे के अंदर मृत मिला। कई दिनों से अंदर से कमरा बंद होने के चलते आसपास रहने वाले छात्रों को अनहोनी की आशंका हुई। पुलिस ने जब कमरा खोला तो वह मृत मिला। शव काफी फूल गया था। इससे आशंका जाहिर की जा रही है कि छात्र की मौत दो तीन दिन पहले ही हो चुकी थी। पुलिस ने मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

मूलरूप से गाजीपुर का रहने वाला छात्र अभिषेक कुमार राय (33) अल्लापुर में पानी की टंकी के पास किराए पर कमरा लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था। दो दिन दिन से वह कमरे के बाहर नहीं दिखा। दरवाजा भी अंदर से बंद था। आसपास रहने वाले छात्रों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जार्जटाउन के इंस्पेक्टर ने बताया कि  उसके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *