फिरोजाबाद पहुंचे सपा महासचिव रामगोपाल यादव: गैंगस्टर के दो आरोपियों ने चांदी का मुकुट पहनाकर किया स्वागत

[ad_1]

two gangster accused welcomed Ram Gopal Yadav by wearing silver crown In Firozabad

फिरोजाबाद पहुंचे रामगोपाल यादव: गैंगस्टर के दो आरोपियों ने चांदी का मुकुट पहनाकर किया सम्मानित
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शनिवार को सपा महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे। यहां उन्होंने शिकोहाबाद के परतापुर चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस मौके पर गैंगस्टर एक्ट के मामले में जेल जा चुके दो भाइयों ने चांदी का मुकुट पहनाकर उनका स्वागत किया। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। दो अपराधियों द्वारा सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव का स्वागत करने का मामला जनपद में चर्चा का विषय बन गया।

क्षेत्र में गैंग बनाकर रंगदारी, फिरौती एवं अन्य अपराधों को अंजाम तक पहुंचाने वाले दो सगे भाईयों एवं एक अन्य के खिलाफ जिलाधिकारी कार्यालय के आदेशों के बाद गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई शिकोहाबाद पुलिस द्वारा की गई थी। इंस्पेक्टर हरवेन्द्र मिश्रा द्वारा धर्मेन्द्र उर्फ डीके तथा डिंपू के अलावा मनोज के खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोहबंद समाज विरोधी क्रिया कलाप (निवारण) अधिनियम 1986 की धारा 2/3 के तहत गत 12 मार्च 2023 को कार्रवाई की थी। इसमें दोनों भाइयों समेत तीन लोगों को पुलिस ने जेल भी भेजा था। 

यह भी पढ़ेंः- फिरोजाबाद पहुंचे रामगोपाल यादव: बोले- भाजपा झूठ की फैक्टरी, गड्ढामुक्त अभियान जनता के साथ एक छल

शनिवार को दोनों भाई सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव को चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत करते हुए निजी कार्यक्रम में दिखाई दिए। उनके बराबर में सपा के कई जिले के बड़े नेता शामिल थे। यह फोटो जनपद में तेजी से वायरल हुआ। इसके बाद गैंगस्टर अपराधी दोनों भाइयों ने प्रमुख महासचिव का स्वागत करके कार्यक्रम के रंग में भंग डाल दिया। स्वागत करने का यह मामला जनपद में चर्चा का विषय बन गया। इंस्पेक्टर हरवेन्द्र मिश्रा ने बताया कि दोनों भाइयों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज है। इनको जेल भेजा गया था।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *