बरेली बवाल: दोनों समुदाय के लोगों ने कराईं दो रिपोर्ट, वीडियो के आधार पर आरोपियों को चिन्हित कर रही पुलिस

[ad_1]

People of both communities filed reports in case of Bareilly uproar

बरेली बवाल
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बरेली में मौलाना तौकीर रजा खां के प्रदर्शन के बाद श्यामगंज में हुए बवाल के मामले में दो रिपोर्ट दर्ज की गई हैं। नकटिया निवासी समीर सागर व कपिल की ओर से बारादरी थाने में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ पहली रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं, बारादरी थाना क्षेत्र निवासी मुस्तकीम व फरीदपुर निवासी शख्स की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ दूसरी रिपोर्ट लिखवाई गई है। 

दोनों ही पक्ष ने अकारण पिटाई कर घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सभी का मेडिकल परीक्षण कराया है। एसपी सिटी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों व मोबाइल फुटेज के आधार पर आरोपियों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। 

अलर्ट के बाद भी हो गया था बवाल 

हल्द्वानी हिंसा के मद्देनजर अलर्ट के बावजूद शुक्रवार को शहर में बवाल हो गया था। पुराना शहर में भीड़ ने कई दुकानों में तोड़फोड़ कर दूसरे समुदाय के लोगों की पिटाई कर दी। इसमें चार लोग घायल हुए हैं। आईएमसी (इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां के आह्वान पर गिरफ्तारी देने पहुंची भीड़ मौके पर कुछ नहीं कर सकी तो लौटते वक्त अराजकता पर उतर आई। 

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *