बरेली में खूनी संघर्ष: छुट्टा पशुओं को लेकर कटरी में तड़तड़ाई गोलियां, किसान की हत्या, दो लोग घायल

[ad_1]

farmer murdered and two people injured over strays animals in Bareilly

अस्पताल में भर्ती घायल किसान
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश के बरेली में छुट्टा पशुओं को लेकर कटरी में खून संघर्ष हो गया। शहर से सटे रामगंगा की कटरी के गांव फतेहपुर और खजुआई में शनिवार रात गोलियां तड़तड़ाईं। पशुओं को खेत से खदेड़ने का विरोध करने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। फायरिंग भी की। पिटाई से नन्हे नाम के किसान की मौत हो गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। 

सुभाष नगर थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर निवासी वीरपाल ने बताया कि शनिवार रात उनके भाई नन्हे, कमल सिंह व मुकेश रामगंगा किनारे फसल की रखवाली करने गए थे। ये लोग खेत पर बनी झोपड़ी में रुककर छुट्टा पशुओं से फसल की रखवाली कर रहे थे। आधी रात में अचानक पशुओं का झुंड खेत में घुस गया। किसानों ने लाठी डंडों से उन्हें भगा दिया। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *