[ad_1]

UPPSC
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) परीक्षा-2023 के इंटरव्यू पांच दिनों में पूरे हो जाएंगे। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने शनिवार को इंटरव्यू का कार्यक्रम जारी कर दिया। इंटरव्यू आठ जनवरी 2024 से 12 जनवरी 2024 तक आयोजित किए जाएंगे।
आयोग ने 22 दिसंबर को पीसीएस मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित किया और 24 घंटे के भीतर इंटरव्यू का कार्यक्रम भी जारी कर दिया। को पीसीएस के कुल 254 पदों पर भर्ती होनी है। पीसीएस-2023 की मुख्य परीक्षा में सफल घोषित किए गए 451 अभ्यर्थियाें को इंटरव्यू की तैयारी के लिए 17 दिनों का वक्त दिया गया है।
पीसीएस के 20 प्रकार के 254 पदों में से छह प्रकार के 104 पद ऐसे हैं, जिन पर चयन केवल लिखित परीक्षा के आधार पर होना है। 150 पदों पर चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाना है। आयोग के अनुसचिव ओंकार नाथ सिंह के अनुसार इंटरव्यू अनुक्रमांकवार आठ, नौ, 10, 11 एवं 12 जनवरी को आयोजित किए जाएंगे। इंटरव्यू दो सत्रों में सुबह नौ बजे और अपराह्न एक बजे से होंगे।
अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट से साक्षात्कार पत्र डाउनलोड करना है। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन अधिमान्यता प्रपत्र एवं समस्त सूचनाओं को भरकर आवेदन पत्र एवं अन्य जरूरी अभिलेखों के साथ इंटरव्यू वाले दिन निर्धारित समय में आयोग परिसर स्थित सरस्वती भवन में पहुंचना है। इस बारे में विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
[ad_2]
Source link