बरेली में चौबारी मेला शुरू: डीएम-विधायक ने हवन-पूजन कर किया शुभारंभ, 27 नवंबर को होगा मुख्य स्नान

[ad_1]

DM and MLA inaugurated Chaubari Mela in Bareilly

डीएम-विधायक ने मेला स्थल पर किया हवन पूजन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बरेली में रामगंगा के तट पर चौबारी मेला शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को दोपहर करीब तीन बजे डीएम रविंद्र कुमार और बिथरी चैनपुर विधायक डॉ राघवेंद्र शर्मा ने हवन पूजन कर विधि-विधान से चौबारी मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर तमाम अधिकारी भी मौजूद रहे। बता दें कि इस बार कार्तिक पूर्णिमा का मुख्य स्नान 27 नवंबर को होगा। इस दिन लाखों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। रामगंगा में स्नान करते हैं। 

डीएम ने कहा कि चौबारी मेला मनोरंजन के साथ स्थानीय लोगों की आमदनी का जरिया बनेगा। मेले में लोगों की सुरक्षा को लेकर पुलिस को निर्देशित किया गया है। मेला शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो, इस पर पुलिस प्रशासन का पूरा फोकस है। डीएम ने चौबारी मेले की शुभकामनाएं देते हुए लोगों से यहां आने की अपील की। 

ये भी पढ़ें- Bareilly: चौबारी मेले में पंजाब से आया ‘तूफान’, सफेद घोड़े की कीमत जानकर लोग रह जाते हैं हैरान

चौबारी मेले में मनोरंजन के लिए फेरिस व्हील, ड्रैगन झूले और दो ट्रेन वाले झूले लगाए गए हैं। मौत का कुआं भी आकर्षण का केंद्र है। नखासा भी सज गया है। मेले में अपने घोड़ों को लेकर पहुंचे दुकानदार गौरव इस बार काफी उत्साहित हैं। दो साल बाद घोड़ों की टाप सुनाई दे रही है। मेले में सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दो ड्रोन व 25 सीसीटीवी कैमरों से मेले पर नजर रखी जाएगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *