Aparajita 100 Million Smiles: कुरसंडा कॉलेज में हुई संगोष्ठी, नारी उत्थान की ली शपथ

[ad_1]

Seminar in Kursanda College under Aparajita 100 Million Smiles

अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स की संगोष्ठी में बोलती छात्रा संजना
– फोटो : संवाद

विस्तार


हाथरस में सादाबाद के गांव कुरसंडा स्थित कुरसंडा इण्टरमीडिएट कॉलेज में अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता कॉलेज के प्रधानाचार्य रमेश चन्द्र गौतम एवं संचालन अतुल शर्मा ने किया । संगोष्ठी में छात्राओं ने आज के आधुनिक परिवेश में नारियों की जिस चुनातियों को सामना करना पड़ रहा है उसके बारे में अपने विचार प्रस्तुत किए । 

छात्रा अनु चौधरी ने कहा कि उनको समाज में मिल रही चुनातियों को सामना अच्छी प्रकार करना है । इसके लिए उनको शिक्षित होना अति जरूरी है। चाहे जितनी भी परेशानी सामने आए उनको कुछ बनके एवं करके दिखाना है। छात्रा संजना चौधरी ने कहा कि घर से बाहर निकलते ही उनको हर नजर घूर कर देखती है। उन्हें इन नजरों से नहीं डरना है और निर्भीक बनना है । वैसे आजकल लड़कियां किसी भी बात में लड़कों से कम नहीं है । 

शपथ लेतीं छात्राएं

छात्रा वर्षा ने देश की अन्य लड़कियों का उदाहरण देते हुए कहा कि मेहनत हमेशा रंग लाती है। उनको भी पीटी ऊषा ,संतोष यादव जैसी बनकर दिखाना है। छात्रा अनू फौजदार ने कहा कि आज के युग में नारी किसी से कम नहीं है। चाहे वह कोई से काम हो, अब तो नारी सीमा पर भी तैनात है। इसके अलावा अन्य छात्राओं में अनुष्का, किरण, भूमिका, ज्योति शर्मा, नरगिस, कशिश चौधरी, आकांक्षा , गुंजन, गुनगुन, काव्या, नंदनी आदि ने नारी शक्ति एवं उनके उत्थान के बारे में अपने विचार प्रकट किए । 

प्रधानाचार्य रमेश चंद गौतम ने अमर उजाला का इस कार्यक्रम के लिए आभार व्यक्त किया । इस दौरान शैलेन्द्र कुमार ,ईश्वर चंद्र ,धर्मेंद्र सिंह ,सत्येंद्र गौतम  आदि अध्यापक एवं समाज सेवी सत्येंद्र फौजदार, बनी सिंह पहलवान आदि मौजूद रहे। अंत में कॉलेज की सभी छात्राओं ने नारी उत्थान के लिए शपथ भी ली ।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *