बलिया: पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में खूनी खेल, चाकू से हमले में एक की मौत और दो घायल, गांव में तनाव

[ad_1]

Bloody game between two groups over old rivalry in ballia one dead and two injured in knife attack

बलिया: आक्रोशित ग्रामीणों से बात करते एसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बलिया जिले के चिलकहर गांव में शुक्रवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। चाकू लगने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो युवकों के जख्मी होने की बात कही जा रही है। घटना से गांव में तनाव है। आक्रोशित लोगों ने सड़क को जाम कर दिया।

सूचना मिलते ही मुकामी पुलिस के साथ ही एसपी ए आनंद, अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी, सीओ सिटी एसएन वैभव पांडेय मौके पर दलबल के साथ पहुंचे। आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास जारी है। चाकूबाजी में जख्मी दो लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलकहर पहुंचाया गया, जहां चिलकहर निवासी संदीप उर्फ लड्डू (32) को मृत घोषित कर दिया गया।

लड्डू के पिता स्व. वीर बहादुर चिलकहर गांव के पूर्व प्रधान थे। विकास पुत्र राजेंद्र गंभीर रूप से घायल है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक लोगों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *